विजन – हमारा महाविद्यालय
राजकीय महाविद्यालय, टोडरपुर की स्थापना राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के तहत मॉडल कॉलेज के रूप में की गई है।
महाविद्यालय का प्रथम शैक्षणिक सत्र अगस्त 2019 से प्रारम्भ हुआ। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तर
की शिक्षा उपलब्ध है। महाविद्यालय लखनऊ–हरदोई–शाहजहाँपुर हाईवे पर लगभग 10000 वर्ग मीटर भूमि पर स्थित है।
क्षेत्र की उच्च शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति हेतु इस महाविद्यालय की स्थापना की गई है।
हमारा दृष्टिकोण
- राष्ट्र निर्माण में शैक्षिक उत्कृष्टता हेतु सतत प्रयास
- शैक्षिक समरसता, उत्तरदायित्व एवं मूल्यों का प्रसार
- छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्येतर गतिविधियाँ
- मानवीय मूल्यों एवं सहिष्णुता का विकास
- बौद्धिक एवं सृजनात्मक क्षमताओं का संवर्धन
हमारा लक्ष्य
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा द्वारा राष्ट्र सेवा हेतु विद्यार्थियों को तैयार करना
- नैतिक, चारित्रिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
- नवाचार आधारित शिक्षण विधियों का प्रयोग
हमारा उद्देश्य
- छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास
- आलोचनात्मक चिंतन एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना
- गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहन
- सामाजिक एवं मानवीय दायित्वों के निर्वहन हेतु सक्षम बनाना